Sun, Mar 29, 2026
35 C
Gurgaon

अब 23 मई से ‘केसरी चैप्टर-2’ तेलुगू भाषा में बड़े पर्दे पर देखी जा सकेगी

अक्षय कुमार, आर माधवन और अनन्या पांडे की शानदार अदाकारी से सजी फिल्म ‘केसरी: चैप्टर-2’ 18 अप्रैल को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। जलियांवाला बाग हत्याकांड की त्रासदी को भावुक अंदाज में पेश करती यह फिल्म शुरुआत से ही बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। हिंदी में सफलता के बाद अब ‘केसरी-2’ तेलुगू दर्शकों के लिए भी रिलीज की तैयारी में है, जिससे यह ऐतिहासिक कहानी ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंच सकेगी।

मूल रूप से हिंदी में रिलीज हुई ‘केसरी-2’ को दर्शकों की जोरदार मांग के चलते अब तेलुगू में भी सिनेमाघरों में पेश किया जाएगा। यह फिल्म 23 मई से तेलुगू भाषा में बड़े पर्दे पर देखी जा सकेगी। इसकी घोषणा करते हुए अक्षय कुमार ने लिखा, “जो दफन किया गया था, वह केवल सच नहीं था, बल्कि वह अधूरा न्याय था।” ‘केसरी-2’ ने अब तक भारत में 88.07 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है।

फिल्म में अक्षय कुमार ने साहसी वकील सी. शंकरन नायर की भूमिका निभाई है, जो जलियांवाला बाग नरसंहार के बाद ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ अदालत में इंसाफ की लड़ाई लड़ते हैं। दूसरी ओर, आर. माधवन ने ब्रिटिश सरकार का प्रतिनिधित्व करने वाले तेजतर्रार वकील नेविल मैककिनले का किरदार निभाया है। अनन्या पांडे वकील दिलरीत गिल के रूप में एक अहम भूमिका में नजर आती हैं।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories