फतेहाबाद :लिंक पर क्लिक करते ही खाते से हजारों रुपये कटे, हुई साइबर ठगी

0
299

फतेहाबाद, 14 मई (हि.स.)। साइबर ठगों ने फतेहाबाद में दिहाड़ी मजदूरी करने वाले एक युवक को अपने जाल में फंसाकर उससे हजारों रुपये ठग लिए। ठगों ने उसे एक लिंक भेजा, जैसे ही लिंक पर क्लिक किया तो युवक के खाते से राशि निकल गई। इस बारे में साइबर थाना फतेहाबाद पुलिस ने बुधवार को धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में भीमा बस्ती, फतेहाबाद निवासी जसकरण ने कहा है कि वह दिहाड़ी मजदूरी का काम करता है। कुछ समय पहले उसके पास अनजान व्यक्ति ने फोन किया। फोन करने वाले ने कहा कि उसके फोन पर कोई स्कीम चल रही है, जिससे उसके खाते से लगातार पैसे कटते रहेंगे। अगर वह स्कीम बंद करवाना चाहता है तो उसके द्वारा भेजे गए लिंक पर क्लिक कर दें। जसकरण ने कहा कि वह उक्त व्यक्ति की बातों में आ गया और उसने उसके पास भेजे गए लिंक पर क्लिक किया तो उसके खाते से 46827 रुपये कट गए। इसके बाद जब उसने उक्त नंबर पर दोबारा फोन किया तो उसने उसका फोन उठाना कर दिया। इस पर उसे अपने साथ हुए साइबर फ्रॉड का पता चला और उसने इस बारे में ऑनलाइन पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाई। अब इस मामले में साइबर थाना फतेहाबाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here