Mon, Feb 9, 2026
14 C
Gurgaon

प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ चलाया अभियान, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

रांची, 15 मई (हि.स.)। रांची के मोरहाबादी मैदान में अतिक्रमण को लेकर नगर निगम की टीम ने बुधवार की देर रात अभियान चलाया। इस दौरान 50 से ज्यादा ठेले और खोमचों को जब्त कर लिया। अभियान के दौरान निगम की टीम को भारी विरोध का सामना भी करना पड़ा।

निगम ने मोरहाबादी के बिजली ऑफिस से लेकर पंचमुखी मंदिर तक अतिक्रमण चलाया। निगम की टीम ने इस दौरान सड़क पर लगा कर रखे गए अवैध रूप से ठेलों को जब्त कर लिया। कई अवैध निर्माण को ध्वस्त भी किया। जैसे ही दुकानदारों को यह पता चला कि नगर निगम की ओर से कार्रवाई की जा रही है। वे लोग मौके पर पहुंच गए और रात में ही जबरदस्त हंगामा किया। इसके बावजूद नगर निगम की टीम ने अपनी कार्रवाई पूरी की। इस कार्रवाई के दौरान महिला दुकानदार कई बार निगम की टीम के साथ भिड़ गईं।

दुकानदारों ने गुरुवार की सुबह मोरहाबादी में बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम के पास बांस बल्ली लगाकर सड़क जाम कर दिया और नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।

दुकानदारों का आरोप है कि उनकी रोजी-रोटी पर निगम छीनने का काम किया है। सिर्फ उनके ठेले ही नहीं बल्कि सब्जी, फल और दूसरी तरह के कई सामान निगम की ओर से नष्ट कर दिए गए। दुकानदारों का आरोप है कि बिना सूचना के यह कार्रवाई की गई।

जाम की सूचना पर लालपुर थानेदार रूपेश कुमार सिंह और टीओपी प्रभारी विकास दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और दुकानदारों को समझा बुझाकर जाम हटाया।

लालपुर थाना प्रभारी रूपेश कुमार सिंह ने बताया कि अतिक्रमण अभियान के दौरान यह कार्रवाई की गई है। पूरी कार्रवाई निगम की ओर से की गई है। फिलहाल दुकानदारों को समझा बूझाकर सड़क से जाम को हटा दिया गया है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories