Sat, Feb 7, 2026
16 C
Gurgaon

मणिपुर में केसीएलए उग्रवादी समेत 10 गिरफ्तार

इंफाल, 15 मई (हि.स.): मणिपुर के पहाड़ी इलाकों में बीते 24 घंटों में चले विशेष तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने प्रतिबंधित चिन-कुकी लिबरेशन आर्मी (केसीएलए) के एक शीर्ष कैडर समेत विभिन्न संगठनों के 10 उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। इनमें नौ अन्य संगठनों के उग्रवादी थे।

गिरफ्तार किए गए कैडर की पहचान डेविड नगमजांग (25) के रूप में हुई है, जो कि केसीएलए/यूपीएलएफ का स्वयंभू सार्जेंट मेजर है और काकचिंग जिले के एम. तातजांग गांव का निवासी है।

पुलिस प्रवक्ता द्वारा गुरुवार को दी गई जानकारी के अनुसार, नगमजांग पिछले तीन वर्षों से चुराचांदपुर जिले के जोवेंग गांव से अपनी गतिविधियां चला रहा था। उसे चुराचांदपुर थाना क्षेत्र के सैकोट गांव के पास से पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक 9 एमएम पिस्तौल और तीन जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए।

केसीएलए, यूनाइटेड पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट (केसीएलए/यूपीएलएफ) की सशस्त्र शाखा है, जो केंद्र सरकार के साथ निलंबन समझौते (एसओओ) में शामिल नहीं है।

सुरक्षाबलों ने बताया कि केसीएलए/यूपीएलएफ उन कुछ कुकी-जो संगठनों में शामिल है जो एसओओ समझौते से बाहर रहकर सक्रिय हैं, जबकि वर्तमान में 25 कुकी-जो अंडरग्राउंड संगठन इस समझौते के अंतर्गत कार्य कर रहे हैं।

मुख्य गिरफ्तारी के बाद जिले के संवेदनशील क्षेत्रों में 110 चेकपोस्टों पर की गई तलाशी और डोमिनेशन ऑपरेशन के दौरान 9 और संदिग्धों को हिरासत में लिया गया।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories