Sat, Feb 7, 2026
13 C
Gurgaon

दिल्ली से सभी कूड़े के पहाड़ों को 2028 तक खत्म कर दिया जाएगा : मनजिंदर सिंह सिरसा

-ओखला लैंडफिल साइट का मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा, सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी व महापौर ने किया दौरा

नई दिल्ली, 15 मई (हि.स.)। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि दिल्ली से 2028 तक सभी कूड़े के पहाड़ों को खत्म कर दिया जाएगा। मंत्री ने यह बाते गुरुवार को ओखला लैंडफिल साइट के दौरे पर कही। इस दौरान मंत्री के साथ भाजपा सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी और दिल्ली के महापौर राजा इकबाल सिंह मौजूद रहे।

मंत्री मनजिंदर सिंह ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि जिस तरह धरती से डायनासोर का नामो-निशान मिट गया। उसी तरह अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ दिल्ली से ये कचरे के पहाड़ भी लुप्त हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ओखला लैंडफिल की 62 एकड़ में से लगभग 30 एकड़ भूमि समतल कर चुकी है। इसके साथ ही ओखला लैंडफिल साइट में जो कूड़े के पहाड़ 60 मीटर तक फैले हुए थे। वे अब 20 मीटर के रह गए हैं।

मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि ओखला लैंडफिल से दिसंबर 2025 तक 30 लाख मीट्रिक टन कूड़ा हटाने का लक्ष्य है। दिल्ली सरकार का 2028 तक दिल्ली के सभी लैंडफिल साइट्स को साफ करने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि राजधानी को विकसित, स्वच्छ, सुंदर और प्रदूषण-मुक्त बनाने के लिए तेजी से काम हो रहा है।

सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने एक्स पोस्ट करते बताया कि ओखला फेज-I का कूड़े का पहाड़ 2026 में हो जाएगा खत्म। इसकी घोषणा आज पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा और महापौर राजा इकबाल सिंह ने कूड़े के पहाड़ के निरीक्षण के दौरान की। सांसद ने कहा कि इस क्षेत्र के साथ-साथ पूरी दिल्ली को बड़ी राहत मिलेगी। क्षेत्र को हरित क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाएगा।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories