छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामंडलम् परीक्षा के आज जारी हाेंगे कक्षा 9वीं से से लेकर 12वीं के नतीजे

0
236

रायपुर 16 मई (हि.स.)। छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामंडलम् द्वारा आयोजित मुख्य परीक्षा 2025 के परिणाम आज (शुक्रवार) घोषित हाेगा । बोर्ड के सचिव सुबह 11 बजे कक्षा 9वीं से लेकर 12वीं कक्षा तक के परीक्षा परिणाम जारी करेंगे।

इस संबंध में जानकारी गुरुवार की देर शाम काे सहायक संचालक (परीक्षा) ने दी है। उन्हाेनें बताया कि इस साल कुल 3058 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। परीक्षा राज्यभर के 36 परीक्षा केंद्रों में आयोजित की गई थी। छात्र मंडल की आधिकारिक वेबसाइट या अपने संबंधित संस्थानों से परिणाम प्राप्त कर सकेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here