हैवानियत: 4 साल की मासूम की बेरहमी से हत्या

0
272

हरिद्वार, 16 मई (हि.स.)। शहर कोतवाली क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात घटित हुई है। रोड़ी बेल वाला क्षेत्र से लापता चार साल की मासूम की बेरहमी से हत्या कर दी गई। माना जा रहा है कि मासूम के साथ दरिंदगी भी हुई है, जिसका पोस्टमार्टम के बाद ही खुलासा हो सकेगा। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने वारदात के जल्द से जल्द खुलासे के निर्देश दिए हैं।गुरुवार को रोड़ी बेल वाला क्षेत्र में झुग्गी डालकर रहने वाले एक व्यक्ति ने चौकी पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी थी कि 13 तारीख से उसकी चार साल की मासूम बेटी लापता है। पुलिस ने मासूम की तलाश शुरू कर दी थी, लेकिन शुक्रवार सुबह पिता खुद अपनी बेटी का शव लेकर पुलिस के पास पहुंचा। पिता ने पुलिस को जानकारी दी की बेटी को ढूंढते हुए मनसा देवी मंदिर टनल में पहुंचा तो वहां एक कोने में बेटी का शव बरामद हुआ।यह भी आशंका जताई जा रही है कि मासूम दरिंदगी का शिकार हुई है, हालांकि इसकी पुष्टि कोई पुलिस अफसर नहीं कर रहा है। सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम में ही मौत की वजह सामने आ सकेगी, यह भी सामने आएगा कि मासूम से दरिंदगी हुई है या नहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here