Thu, Feb 19, 2026
16 C
Gurgaon

प्रशासन ने बिना किसी पूर्व सूचना के हटाई दुकानें : बाबूलाल मरांडी

रांची, 16 मई (हि.स.)। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मोरहाबादी मैदान से बिना किसी पूर्व सूचना के दुकानों को हटाने का आरोप लगाया हैै। उन्होंने कहा कि यहां गरीब और आदिवासी समाज के सैकड़ों लोग दुकान लगाकर अपना जीविकोपार्जन करते हैं लेकिन देर रात नगर निगम और लालपुर थाना की टीम ने बगैर किसी पूर्व सूचना के सभी दुकानों को ध्वस्त कर दिया।

मरांडी ने सोशल मीडिया एक्स पर शुक्रवार को लिखा कि यदि दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण किया जा रहा था तो उन्हें नोटिस देकर दुकान खाली करने का निर्देश दिया जा सकता था लेकिन आधी रात को की गयी कार्रवाई प्रशासन की मंशा पर सवाल खड़े कर रही है। उन्होंने कहा कि राजधानी रांची के ही मेन रोड में एकरा मस्जिद से डेली मार्केट तक सड़क पर हज़ारों दुकानें लगती हैं, जिससे यातायात बुरी तरह प्रभावित होता है और आम जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। मुख्यमंत्री बताएं कि आपका प्रशासन इन जगहों पर अतिक्रमण हटाने की हिम्मत क्यों नहीं जुटा पाती?

उन्होंने कहा कि मोरहाबादी मैदान के पास प्रशासन द्वारा गैरकानूनी ढंग से गरीब, आदिवासियों की दुकानों को क्षति पहुंचाई गई है। डीसी रांची तत्काल नुकसान का आंकलन कर सभी दुकानदारों को उचित मुआवजा उपलब्ध कराते हुए उनके पुनर्वास की व्यवस्था सुनिश्चित करें।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories