Fri, Feb 20, 2026
19 C
Gurgaon

तेंदूपत्ता तोड़ने गए युवक पर मादा भालू ने हमला, गंभीर रुप से घायल

खैरागढ़, 16 मई (हि.स.)। बनबोड गांव में शुक्रवार को तेंदूपत्ता तोड़ने गए एक युवक पर मादा भालू ने अचानक हमला कर दिया। युवक ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई, लेकिन हमले में उसका एक पैर गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल युवक की पहचान 23 वर्षीय जितेंद्र चक्रधारी के रूप में हुई है, जो बनबोड का ही निवासी है।

जानकारी के अनुसार, घटना उस समय हुई जब जितेंद्र सुबह तेंदूपत्ता तोड़ने जंगल गया था और लौटते समय उसकी मुठभेड़ एक मादा भालू और उसके दो शावकों से हो गई। भालू को देख वह घबरा गया और भागने लगा, लेकिन तब तक भालू ने उसे पकड़ लिया और उसके पैर पर हमला कर दिया। घायल युवक को पहले मुढ़ीपार स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे खैरागढ़ सिविल अस्पताल रेफर किया गया। डॉक्टरों के अनुसार, युवक की स्थिति अब सामान्य है और उसका उपचार जारी है।

खैरागढ़ वन मंडल अधिकारी (डीएफओ) पंकज राजपूत ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि तेंदूपत्ता संग्रहण के दौरान यह हमला हुआ है। घायल को तत्काल प्राथमिक उपचार दिलाया गया है। फिलहाल उसका इलाज खैरागढ़ अस्पताल में चल रहा है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories