यमुनानगर: नशे के विरुद्ध पुलिस ने चलाया रेलवे स्टेशन पर विशेष जागरूकता अभियान

0
202

यमुनानगर, 16 मई (हि.स.)। मादक पदार्थ विरोधी सेल की टीम व राजकीय रेलवे पुलिस के द्वारा रेलवे स्टेशन यमुनानगर- जगाधरी पर नशे के खिलाफ संयुक्त चेकिंग कर जागरूकता अभियान चलाया गया।

मादक पदार्थ विरोधी सेल के इंचार्ज ऋषिपाल व राजकीय रेलवे पुलिस के थाना प्रभारी सत्यप्रकाश ने शुक्रवार को संयुक्त रूप से बताया कि नशे के विरुद्ध आज यह चेकिंग और जागरूकता अभियान चलाया गया है। जिसमें रेलवे स्टेशन यमुनानगर-जगाधरी क्षेत्र सहित ट्रेनों पर भी अवैध रूप से नशा लाने और ले जाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए।

उन्होंने बताया कि यह एक तरह का रोजमर्रा चेकिंग अभियान का हिस्सा है।

यमुनानगर उत्तर प्रदेश की सीमा से सटा हुआ संवेदनशील जिला है, इस कारण से यहां पर सुरक्षा और चेकिंग का विशेष ध्यान रखा जाता है ताकि जिले में बढ़ते नशे और अपराध के विरुद्ध अंकुश लगाया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here