शहीद जवान मनीष के घर पहुंच सांसद व पूर्व विधायक ने जताई संवेदना

नवादा, 16 मई (हि.स.)। बिहार में नवादा जिले के कौआकोल प्रखण्ड अंतर्गत पाण्डेयगंगौट गांव निवासी व भारतीय सेना के जवान मनीष कुमार के कारगिल में ड्यूटी के दौरान शहीद हो जाने की खबर ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। शहीद जवान के सम्मान में हर किसी की आंखे नम है। शहीद जवान के गांव में घटना के तीसरे दिन भी मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। इस बीच शोकाकुल स्वजनों से मिलने एवं शोक सांत्वना देने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार नवादा के सांसद विवेक ठाकुर, गोविंदपुर के पूर्व विधायक कौशल यादव ने शहीद मनीष के परिवार से मिल घटना पर काफी दुःख जताया ।

बलिदानी मनीष के पिता समेत अन्य स्वजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि मनीष की शहादत पर हर किसी को गर्व है। वे भारत माता का असली सपूत था,जिसकी कुर्बानी बेकार नहीं जाएगी। उन्होंने कहा कि शहीद मनीष ने देश की सेवा के लिए अपना सबकुछ न्योछावर कर दिया। वीर सपूत के शहीद होने से पूरा जिला मर्माहत है। वहीं उन्होंने ग्रामीणों से मिलकर शहीद मनीष की याद में हर सम्भव कार्य करने की बात कही। मौके पर पूर्व जिला पार्षद नारायण स्वामी मोहन,प्रमुख प्रतिनिधि सह पैक्स अध्यक्ष संजय यादव,मुखिया दीपक कुमार,अवधेश महतो,मुकेश सिंह,मुनिलाल यादव,सुबोध सिंह,मुकेश चंद्रवंशी,रंजीत मालाकार आदि मौजूद थे।

दूसरी ओर कौआकोल बीडीओ डॉ अखिलेश कुमार एवं सीओ मनीष कुमार ने भी शहीद मनीष के स्वजनों से मिलकर घटना पर दुःख जताया एवं उनके स्तर से होने वाली हर सम्भव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि मनीष की शहादत से दुःख तो बहुत है। लेकिन यह देश के लिए गर्व की बात है कि उन्होंने देश की सेवा और हम सबों की रक्षा में अपने प्राण त्याग दिए।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories