सड़क हादसे में परीक्षा देने जा रहे छात्र की मौत

0
202

मुरादाबाद, 16 मई (हि.स.)। कुंदरकी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को बीकॉम द्वितीय वर्ष की परीक्षा देने आई संभल जिले का एक बाइक सवार छात्र की शुक्रवार काे मार्ग दुर्घटना में माैत हाे गई।

पुलिस अधीक्षक देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि संभल जिले के हयात नगर थाना क्षेत्र अतंर्गत वाजिदपुर सारी दौलतपुर निवासी राजकुमार का बड़ा बेटा अक्षय कुमार बीकॉम द्वितीय वर्ष का छात्र था। आज सुबह वह मुरादाबाद के हिंदू कॉलेज में परीक्षा देने के लिए बाइक से आ रहा था। जैसे हीवह बाइक से कुंदरकी क्षेत्र में गगन तिराहे के पास पहुंचा तभी पीछे से आए तेज रफ्तार एक गैस वाहन ने उसे राैंद दिया और उसकी माैके पर ही माैत हाे गई।

सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने जाम खुलवाते हुए मृतक छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here