Wed, Feb 11, 2026
15 C
Gurgaon

राजगढ़ः ट्रक की टक्कर से कार सवार महिला की मौत, तीन घायल

राजगढ़, 17 मई (हि.स.)। राष्ट्रीय राजमार्ग- 52 पर उकावता चैकी के समीप शनिवार अल्सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने कार को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में एक बुजुर्ग महिला सहित तीन युवक घायल हो गए, जिन्हें एम्बूलेंस वाहन की मदद से सिविल अस्पताल सांरगपुर पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई और युवकों को प्राथमिक चिकित्सा के बाद शाजापुर रेफर किया गया। पुलिस ने शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरु की।

पुलिस के अनुसार हाइवे स्थित उकावता चैकी के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने कार को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार जलदेवी(60) पत्नी रामलखन दोहरे निवासी महाशक्ति नगर उज्जैन, गोविंद(46)पुत्र भागीरथ, अजय(28) साल और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया, जिनमें जलदेवी दोहरे की सिविल अस्पताल सारंगपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई वहीं गंभीर घायलों को शाजापुर रेफर किया गया। बताया गया है कि कार सवार लोग जालौन उप्र. से उज्जैन जा रहे थे तभी उकावता चैकी के समीप हादसे का शिकार हो गए। पुलिस ने मौके से ट्रक को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरु की।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories