Tue, Feb 10, 2026
23 C
Gurgaon

खाद्य व औषधि प्रशासन की टीम ने मेडिकल स्टोर्स का किया औचक निरीक्षण, संदेहास्पद दवाओं के सैंपल जांच हेतु भेजे गए रायपुर

काेंड़ागांव, 17 मई (हि.स.)। जिले में दवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और क्रय-विक्रय दस्तावेजों के नियमों के पालन की जांच के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम लगातार मेडिकल स्टोर्स का निरीक्षण कर रही है। सहायक औषधि नियंत्रक महेश कुमार नागवंशी के मार्गदर्शन में औषधि निरीक्षक सुखचैन सिंह धुर्वे के नेतृत्व में कोण्डागांव शहर स्थित नेताम मेडिकल स्टोर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान स्टोर में लगाए गए सीसीटीवी कैमरे, दवाओं की खरीद-बिक्री से जुड़े दस्तावेज और अन्य आवश्यक कागजातों की गहन जांच की गई। जांच में सभी दस्तावेज नियमानुसार संधारित पाए गए और सीसीटीवी कैमरा भी सक्रिय स्थिति में मिला।

निरीक्षण के दौरान संदेह के आधार पर सोवेन्टस ट्रायो नामक सिरप को गुणवत्ता परीक्षण हेतु राज्य औषधि परीक्षण प्रयोगशाला, रायपुर भेजा गया। इसके अलावा, अप्रैल माह में सूरज मेडिकोज से ओलिट एमपीएस ओरल सोल्युसन और राहुल मेडिकल स्टोर से निमोडैज टेबलेट के सैंपल भी जांच हेतु रायपुर प्रयोगशाला भेजे गए थे।

औषधि निरीक्षक धुर्वे ने शन‍िवार को बताया कि जिले के सभी मेडिकल स्टोर्स का नियमित निरीक्षण किया जा रहा है और समय-समय पर दवाओं की गुणवत्ता की जांच के लिए सैंपल राज्य प्रयोगशाला भेजे जाते हैं। विभाग द्वारा सभी मेडिकल संचालकों को निर्देशित किया गया है, कि वे दवाओं से संबंधित सभी दस्तावेजों को नियम के अनुसार संधारित करें और केवल मानक व प्रमाणित दवाओं की ही बिक्री करें। साथ ही यह भी निर्देश दिए गए हैं कि शेड्यूल 11 रजिस्टर का नियमानुसार सधारण एवं नाकौर्दिक दवाई, एमटीपी किट जैसे दवाईयों को पंजीकृत डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन के बिना विक्रय न किये जाने के निर्देश दिये गये हैं।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories