Sat, Feb 7, 2026
13 C
Gurgaon

नदी में डूबने से तीन युवकों की मौत, पोस्टमार्टम के लिए भेजे गये शव

लखनऊ, 19 मई(हि.स.)। लखनऊ में ठाकुरगंज के रहने वाले हमजा, एजाज और शमी एक साथ गोमती नदी में नहाने गये थे। घैला पुल के नीचे नहाते वक्त तीनों डूबने लगे। स्थानीय लोगों और मड़ियांव पुलिस ने तीनों युवकों को बाहर निकाला और ट्रामा सेंटर भेजा। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सोमवार को मड़ियांव के उपनिरीक्षक अमित साहु ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया है।

पोस्टमार्टम हाऊस पहुंचने पर उपनिरीक्षक अमित ने पत्रकारों को बताया कि छह दोस्त एक साथ गोमती नदी में नहाने के लिए गये ​थे। इसमें तीन दोस्त हमजा, एजाज और शमी एक जगह पर नहा रहे थे। वहीं मोहम्मद आरिफ, आफताब, अब्दुल रहमान कुछ दूरी पर नहा रहे थे। नहाते वक्त हमजा, एजाज एवं शमी गहरे पानी में चले गये, तभी आरिफ एवं रहमान उनकी ओर बढ़े। जब वे तीनों गहरे पानी से बाहर नहीं आये तो आरिफ ने पुलिस को सूचना दी।

उन्होंने बताया कि घटना के बाद तीनों युवकों हमजा, एजाज और शमी को एहतियात के तौर पर ट्रामा सेंटर लाया गया। लेकिन तीनों को लाने में देर हो गयी। चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित किया। इसके बाद से मड़ियांव थाना पुलिस अग्रिम कार्रवाई करते हुए शवों को पोस्टमार्टम करा रही है। वहीं प्रत्यक्षदर्शी युवकों के बयान दर्ज किये गये हैं।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories