Tue, Feb 10, 2026
15 C
Gurgaon

शोकसभा के दौरान बड़ा हादसा : करंट लगने से दो की मौत, आठ घायल

बालोतरा, 19 मई (हि.स.)। जिले के उमरलाई गांव में सोमवार सुबह एक शोकसभा के दौरान बड़ा हादसा हो गया। सभा के टेंट पर अचानक बिजली का तार गिरने से करंट फैल गया, जिससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और आठ लोग गंभीर रूप से झुलस गए।

यह हादसा सुबह करीब 11:15 बजे हुआ।

कल्याणपुर के पूर्व प्रधान हरि सिंह के अनुसार शोकसभा में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। इसी दौरान ऊपर से गुजर रही बिजली की लाइन का तार टूटकर टेंट पर गिर गया। टेंट के पाइपों में करंट दौड़ गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे और चीख-पुकार मच गई।

हादसे में उमरलाई निवासी अमराराम (70) पुत्र पूसाराम और कनाना गांव निवासी हरमलराम (35) पुत्र कोहलाराम की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य झुलसे लोगों को एंबुलेंस और निजी वाहनों की मदद से बालोतरा के राजकीय नाहटा जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

घायलों में कनाना गांव निवासी कोहलाराम (80), जुंझाराम (80), सांगाराम (40), हराराम (65), उमरलाई निवासी नारायणराज, तलाराम (80), चेनाराम (55) और ललाणा गांव निवासी बुधसिंह (40) शामिल हैं। इनका अस्पताल में इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा। बिजली विभाग को भी तुरंत जानकारी दी गई। प्रशासन ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं। गांव में मातम का माहौल है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories