किसानों की आवाज को संगठन और सरकार दोनों स्तरों पर उठाएंगे : गागराई

0
482

पश्चिम सिंहभूम, 19 मई (हि.स.)। पश्चिम सिंहभूम जिला के मंझगांव विधानसभा अंतर्गत कुमिरता गांव में किसानों की हालत देखने पहुंचे पूर्व मंत्री और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बड़कुंवर गागराई खेतों में जाकर खुद स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने सूखी फसलें और सिंचाई के अभाव को देख किसानों की पीड़ा को गहराई से महसूस किया।

खेतों की बंजर होती तस्वीरों को देखकर गागराई भावुक हो उठे और कहा कि उपजाऊ ज़मीन होते हुए भी सिंचाई की उपेक्षा किसानों को पलायन और कर्ज की ओर धकेल रही है।

किसानों ने बताया कि कई बार सरकार और प्रशासन से गुहार लगाई गई, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

गागराई ने भरोसा दिलाया कि वे किसानों की आवाज़ को संगठन और सरकार दोनों स्तरों पर उठाएंगे। उनकी इस पहल से गांव में उम्मीद की किरण जागी है कि अब शायद उनकी समस्याएं सुनी जाएंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here