Wed, Feb 11, 2026
17 C
Gurgaon

महाराजा सुहेलदेव ने सालार मसूद को परास्त कर सनातन की विजय पताका फहराई : संत मुरारी दास

-धूमधाम से मनाया गया महाराजा सुहेलदेव का विजयोत्सव

बहराइच, 19 मई (हि.स.)। राष्ट्र रक्षक वीर शिरोमणि महाराजा सुहेलदेव का तीन दिवसीय विजयोत्सव महाराजा सुहेलदेव स्मारक परिसर में धूमधाम के साथ मनाया गया। विजयोत्सव के समापन अवसर पर वक्ताओं ने महाराजा सुहेलदेव के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता संत मुरारी दास ने कहा कि महाराजा सुहेलदेव का व्यक्तित्व एवं कृतित्व सर्व समाज के लिए अनुकरणीय एवं प्रेरणादाई है। उन्होंने आततायी सैय्यद सालार मसूद को युद्ध में हराकर सनातन धर्म की विजय पताका लहराई थी।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक एवं प्रांत सामाजिक समरसता संयोजक राज किशोर ने कहा कि जो समाज अपने महापुरुषों को भूल जाता है, उसका पतन हो जाता है। उन्होंने कहा कि समाज के अनेक लोगों ने महाराजा सुहेलदेव के जीवन गाथा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए अनेकों कार्य किया तथा संघर्ष किया। वर्ष 1999 में संघ द्वारा समिति बनाकर महाराजा सुहेलदेव के जीवन चरित्र को समाज में पहुंचाने का लक्ष्य लिया गया था, आज हम अपने उस लक्ष्य को पूर्ण करने में सफल हो रहे हैं। संगठन के प्रयास से ही आज महाराजा सुहेलदेव स्मारक स्थल भव्य रूप ले चुका है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए हनुमंत धाम नगरौर के पीठाधीश्वर संत स्वामी विष्णु देवाचार्य ने कहा कि हमें धर्म एवं समाज के लिए अपने जीवन को जीना चाहिए। तदुपरांत कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ कवि सम्मेलन का संचालन वरिष्ठ कवि संतोष सिंह ने किया। इस अवसर पर कवि डॉ. अशोक कुमार पांडे, गुलशन गुलाब चंद्र जायसवाल, रमेश तिवारी, पी के प्रचंड, देशराज सिंह आदि ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत की। कार्यक्रम का संचालन महाराजा सुहेलदेव सेवा समिति के सचिव अर्जुन कुमार दिलीप ने किया।

इस अवसर पर पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी, भाजपा नेता विनय शर्मा, संघ के विभाग प्रचार प्रमुख अतुल गौड़, राष्ट्रीय मुस्लिम मंच की गौसिया खानम, विभाग सामाजिक समरसता संयोजक श्रवण द्विवेदी , विभाग पर्यावरण संयोजक डॉ. देवेंद्र उपाध्याय, जिला सेवा प्रमुख रमेश पाठक, सचिन श्रीवास्तव, सौरभ अवस्थी, पेशकार यादव, रत्नाकर सिंह आदि उपस्थित रहे।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories