बिजली तार से सटकर एक की मौत

0
208

पलामू, 20 मई (हि.स.)। पलामू प्रमंडल के गढ़वा जिले मेराल थाना क्षेत्र के गोंदा गांव में सब्जी की खेती को नीलगाय से बचाने के लिए खेत के चारों तरफ लगाये गये विद्युत प्रवाहित नंगा तार की चपेट में आने से मंगलवार की सुबह में एक अधेड़ की मौत मौके पर ही हो गई।

जबकि मृतक का बड़ा भाई बाल बाल बच गए।

जानकारी के अनुसार गोंदा गांव में लाईन होटल के बगल में सब्जी की खेती को नीलगाय से बचाने के लिए विद्युत प्रवाहित नंगा तार लगाया गया था, जिसकी चपेट में झूमेलवा टोला के नंदू कुशवाहा (45 ) की मौत घटनास्थल पर ही हो गई, जबकि मृतक का बड़ा भाई लोकी महतो बाल बाल बच गए। लोकी महतो के अनुसार दोनों भाई एक साथ लाइन होटल से चाय पीकर खेत के रास्ते अपने घर जा रहे थे।

खेत के रास्ते पर लगाया गया नंगा तार को देखकर में झुक कर पार हो गया, परंतु मेरा छोटा भाई नंदू तार में फंस कर गिर पड़ा और तड़पने लगा, जिसे देखकर आसपास से एक डंडा लाकर तार को तोड़ दिया, परंतु तब तक देर हो गई थी।

उल्लेखनीय है कि सोमवार को हुई वर्षा से जमीन गिली थी और नंदू विद्युत प्रवाहित पतला नंगा तार पर ही गिर गए, जिससे उनके शरीर में जोरदार करंट लगा। जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गए और खेत के चारों तरफ लगाए गए पतला नंगा तार का विरोध करते हुए मुआवजा की मांग करने लगे। घटना की जानकारी मिलने पर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई थी। आक्रोशित लोगों को समझने का प्रयास किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here