Wed, Mar 4, 2026
19 C
Gurgaon

राजगढ़ःट्रक की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत एक घायल

राजगढ़,20 मई (हि.स.)। खिलचीपुर थाना क्षेत्र में भोजपुर रोड़ पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को पीछे सेे टक्कर मार दी, हादसे में बाइक सवार 35 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई वहीं एक 22 वर्षीय युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और मर्ग कायम कर अज्ञात चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया।

पुलिस के अनुसार बीती रात भोजपुर रोड़ स्थित सरस्वती विधालय के सामने तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार बालूसिंह सौंधिया (35) साल निवासी राजपुरा की मौके पर ही मौत हो गई वहीं रामलाल सौंधिया (22) साल को गंभीर चोटें लगी। बताया गया है कि हादसे के बाद ट्रक अंधाधुंध दौड़ता रहा और बालूसिंह को करीब 300 मीटर तक घसीटता ले गया, जिससे उसकी मौके पर ही जान चली गई वहीं बाइक के परखच्चे उड़ गए।

दुर्घटना के बाद ट्रक चालक राजस्थान की ओर भाग निकला। गंभीर घायल रामलाल का जिला चिकित्सालय में उपचार किया जा रहा है। दोनों बाइक सवार युवक खिलचीपुर बाजार कर गांव लौट रहे थे तभी हादसे का शिकार हो गए। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरु की और अज्ञात चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories