अज्ञात लोगों ने ईट से कूच कर युवक की हत्या की

जौनपुर ,20 मई (हि. स.)।मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के राजमलपुर गांव में सोमवार की रात एक युवक की ईंट से कुचलकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल अवस्था में परिजनों ने युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया है।

रजमलपुर उसरी निवासी अभिषेक तिवारी (32) को शाम लगभग 5 बजे कुछ अज्ञात लोगों ने फोन कर गांव के उत्तरी छोर पर स्थित हनुमान गढ़ी मंदिर के पास बुलाया। बताया जा रहा है कि वहां पहुंचते ही हमलावरों ने युवक पर ईंटों से ताबड़तोड़ वार कर उसकी नृशंस हत्या कर दी। जब युवक की सांसें थम गईं तो आरोपी शव को मौके पर छोड़कर फरार हो गए।

स्थानीय लोगों द्वारा सूचना दिए जाने पर परिजन मौके पर पहुंचे और युवक को जीवित समझकर तत्काल जिला अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना पर मड़ियाहूं पुलिस भी कार्रवाई के लिए मौके पर पहुंची। युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मोर्चरी हाउस भेज दिया गया है।

वही इस मामले में सोमवार रात जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी गिरेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि मड़ियाहूँ थाने पर सूचना प्राप्त हुई कि सोनू तिवारी नामक व्यक्ति के घायल अवस्था में अपने गाँव रजमलपुर के बाहर गिरे पड़े है, तत्काल मौके पर पहुँचकर देखा गया तो सिर के पीछे कुछ चोट के निशान थे, जिनको इलाज हेतु परिजनो द्वारा अस्पताल ले जाया गया, जहाँ पर चिकित्सको द्वारा घायल उपरोक्त को मृत घोषित कर दिया, घटना के सम्बन्ध में परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories