Wed, Feb 4, 2026
14 C
Gurgaon

भाजपा ने टीएसी बैठक में बहिष्कार का लिया निर्णय: चंपाई सोरेन

पूर्वी सिंहभूम, 20 मई (हि.स.)। पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता चंपाई सोरेन ने आदिवासी परामर्शदातृ समिति (टीएसी) की आगामी बैठक को लेकर राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने टीएसी की बैठक का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है।

चंपई सोरेन ने कहा कि टीएसी का गठन राज्यपाल के संरक्षण में करने की परंपरा रही है, लेकिन वर्तमान सरकार ने इस लोकतांत्रिक परंपरा को तोड़कर एक अनुचित मिसाल पेश की है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब यह संस्था आदिवासियों के हित में काम करने के लिए बनी है, तो फिर इसकी बैठकों के कोई ठोस परिणाम क्यों नहीं दिखते?

पूर्व मुख्यमंत्री ने समिति की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि टीएसी में सरकार का बहुमत होते हुए भी पिछले कई वर्षों से पंचायतों ( पेश ) और अन्य आदिवासी मामलों पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। उन्होंने इसे सरकार के “ढुलमुल रवैये” का परिणाम बताया।

चंपई सोरेन ने यह भी बताया कि मंगलवार को होने वाली टीएसी बैठक में आदिवासी बहुल गांवों में शराब की दुकानें और बार खोलने का लाइसेंस देने का प्रस्ताव शामिल है।

उन्होंने इस प्रस्ताव का कड़ा विरोध करते हुए कहा कि उनके सामाजिक जीवन की शुरुआत नशा विरोधी आंदोलन से हुई थी, और वे ऐसी किसी बैठक में शामिल नहीं हो सकते जहां झारखंड की युवा पीढ़ी को नशे की ओर धकेलने वाले फैसले लिए जा रहे हों।

उन्होंने साफ तौर पर कहा, “ऐसे दस्तावेजों पर मुहर लगाने वाली बैठक में शामिल होना मेरे लिए संभव नहीं है।

सोरेन के इस बयान के बाद झारखंड की सियासत में टीएसी की भूमिका, उसकी निष्पक्षता और सरकार की नीतियों पर नई बहस शुरू हो गई है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?
spot_img

Related Articles

Popular Categories