ओ लेवल एवं सी.सी.सी. कम्प्यूटर प्रशिक्षण देने को संस्थाओं से मांगा आवेदन

0
199

प्रयागराज, 21 मई (हि.स.)। प्रदेश की योगी सरकार ने ओ लेवल एवं सी.सी.सी. कम्प्यूटर प्रशिक्षण देने के लिए इच्छुक संस्थान 27 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। यह जानकारी बुधवार को प्रयागराज जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कोमिल द्विवेदी ने दी है।

उन्होंने बताया कि पिछड़े वर्ग के बेरोजगार युवक एवं युवतियों के लिऐ संचालित ओ-लेवल एवं सी.सी.सी. कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना के तहत भारत सरकार की अधिकृत संस्था ‘‘निलिट’’ से मान्यता प्राप्त जो जनपद स्तर पर कार्यरत ‘‘ओ’’ लेवल एवं सी.सी.सी. कम्प्यूटर प्रशिक्षण प्रदान कराने के लिए इच्छुक संस्थाओं द्वारा आवेदन किया जा सकता है। आवेदन करने की अंतिम तिथि तक संस्था की मान्यता वैलिड होना अनिवार्य है।

जाने कहां करना है आवेदन

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के

पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की वेबसाइट backwardwelfareup.gov.in एवं obccomputertraining.upsdc.gov.in पर दिये गये लिंक पर 13 मई से 27 मई, 2025 तक ऑन-लाइन आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन के लिए क्या -क्या देना होगा प्रमाण पत्र

उन्होंने बताया कि मान्यता से सम्बन्धित अभिलेखों व आधारभूत ढ़ाँचे तथा दिये गये प्रारूप पर नोटरी शपथ-पत्र का विवरण अपलोड करने के साथ ही हार्ड कॉपी निदेशालय पिछड़ा वर्ग कल्याण, इन्दिरा भवन लखनऊ अथवा जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी प्रयागराज के कार्यालय में 27 मई 2025 की सायं 5 बजे तक अनिवार्य रूप से जमा करना है।

ध्यान यह देना है कि अभिलेखीय सत्यापन तथा संस्था की आधारभूत संरचनाओं का भौतिक सत्यापन के बाद उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग कल्याण लखनऊ निदेशक की अध्यक्षता की गठित समिति द्वारा प्रशिक्षण प्रदान करने हेतु संस्थाओं का चयन किया जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here