Fri, Mar 13, 2026
26 C
Gurgaon

छत्तीसगढ़ के 33 जिलों में स्पेशल टास्क फोर्स का गठन, रायपुर में ममता, दुर्ग में सत्यप्रकाश बने प्रभारी

बांग्लादेशी व रोहिंग्याें की तलाश करेंगी ​टीमें, एसटीएफ की पहली बैठक पांच जून को

रायपुर 21 मई (हि.स.) । छत्तीसगढ़ में रह रहे अवैध अप्रवासी, घुसपैठिए जैसे बांग्लादेशी, पाकिस्तानी और रोहिंग्याओं की तलाशी के लिए प्रदेश के 33 जिलों में स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) का गठन किया गया है। इसके लिए एडिशनल एसपी और डीएसपी रैंक के अधिकारियों को प्रभारी बनाया गया है।

रायपुर में एएसपी ममता देवांगन को एसटीएफ का प्रभारी बनाया गया है। इसी तरह दुर्ग में डीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी, राजनांदगांव में राहुल देव शर्मा, कवर्धा में एएसपी पुष्पेंद्र सिंह बघेल, खैरागढ़ में एएसपी नीतेश गौतम, मोहला-मानपुर में डीएसपी नेहा पवार को प्रभारी बनाया गया है। अधिकांश जिलों में एएसपी और डीएसपी रैंक के अधिकारियों को जिम्मेदारी साैंपी गई। साथ ेमें इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर, एएसपी, हवलदार और सिपाही की टीम रहेगी।

उल्लेखनीय है कि टास्क फोर्स राज्य में अवैध दस्तावेज या बिना दस्तावेज के रहने वाले और बाहर से आने वालों की तलाश करेंगे। इनकी कार्रवाई की हर माह रिपोर्ट बनाई जाएगी, जो हर माह की 5 तारीख तक गृह विभाग को भेजनी होगी। एसटीएफ की पहली बैठक 5 जून को मंत्रालय में होगी। इसकी रिपोर्ट केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजी जाएगी।

इस मामले में एडीजी इंटेलिजेंस अमित कुमार ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से राज्यों को जो निर्देश दिए गए हैं उस पर प्रभाव पूर्ण तरीके से काम किया जा रहा है। देशभर में अवैध प्रवासियों की जांच पड़ताल के निर्देश मिले थे, छत्तीसगढ़ को भी केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से निर्देश प्राप्त हुए है, जिले में घुसपैठियों की तलाश तेजी से जारी है। इसी कड़ी में सभी 33 जिलों में स्पेशल टास्क फ़ोर्स (एसटीएफ) का गठन किया गया है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories