पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री ने अर्पित की रत्नकांत बोरकाकती को श्रद्धांजलि

0
324

गुवाहाटी, 21 मई (हि.स.)। मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने असम के विशाल साहित्य जगत को सुनहरा बनाने वाले साहित्यकार रत्नकांत बोरकाकोती की पुण्य तिथि पर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा है कि अपने नाम के अनुरूप असम के साहित्य जगत को सुनहरा बनाने वाले रत्नकांत बोरकाकोती हमारे सभी के लिए श्रद्धा का एक नाम हैं। ‘शेवाली कवि’ के रूप में प्रसिद्ध बोरकाकोती के काव्य, गद्य, नाटक, अनुवाद की पुस्तकें असमवासियों के लिए युगों-युगों की अमूल्य संपत्ति हैं। आज उनके पवित्र पुण्यतिथि पर महान असमिया जन को अपनी गहरी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here