Fri, Mar 13, 2026
29 C
Gurgaon

डिजिटल अरेस्ट मामले में उप्र से आरोपित गिरफ्तार

हावड़ा, 21 मई (हि.स.)। हावड़ा साइबर क्राइम पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट कर 30 लाख की ठगी करने के मामले में एक आरोपित को उत्तर प्रदेश को गौतमबुद्ध नगर से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए शख्स की पहचान गौतमबुद्ध नगर निवासी 31 वर्षीय कपिल कुमार के रूप में हुई है।

हावड़ा पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी ने बुधवार सुबह बताया कि आरोपित कपिल कुमार के खाते में पीड़ित की ठगी की गई राशि में से 20 लाख रुपये भेजे गए थे, जिसमें से उसने 19.50 लाख रुपये स्पाइस मनी के माध्यम से निकाल लिए और शेष 50 हजार रुपये अपने पास रख लिए। पूछताछ के दौरान आरोपित ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है और फिलहाल पुलिस हिरासत में है।

ठगी गई राशि में से 6.17 लाख की वसूली

पुलिस की त्वरित कार्रवाई के चलते कुल ठगी गई राशि का लगभग 20.57 प्रतिशत यानी छह लाख 17 हजार रुपये बरामद कर पीड़ित को लौटा दिया गया है। बाकी की रकम की वसूली और अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए जांच तेज कर दी गई है।

गिरफ्तार आरोपित को आज न्यायिक प्रक्रिया के तहत नोएडा स्थित सूरजपुर न्यायालय में पेश किया जाएगा, जहां से ट्रांजिट रिमांड लेकर उसे हावड़ा लाया जाएगा। इसके बाद हावड़ा के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा। पुलिस इस फ्रॉड से जुड़े अन्य गिरोह के सदस्यों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए भी प्रयास कर रही है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध कॉल, मैसेज या ट्रांजेक्शन की जानकारी तुरंत पुलिस को दें और सतर्क रहें।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories