Fri, Mar 13, 2026
23 C
Gurgaon

गाजियाबाद : पुलिस मुठभेड़ में तीन लुटेरे गिरफ्तार, दो बदमाश घायल

गाजियाबाद, 21 मई (हि.स.)। थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस ने मुठभेड़ में बुधधार काे तीन शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है। घायल बदमाशाें काे उपचार कराते हुए पुलिस कार्रवाई कर रही है।

थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस अपराधिक घटनाओं की राेकथाम और बदमाशाें की धरपकड़ काे लेकर इलाके में चेकिंग कर रही थी। इस बीच मुखबिर से 12 मई को पूजा कालोनी सोम बाजार में मनीष ज्वैलर्स की दुकान में घुसकर पिस्टल की नोक पर लूट करने वाले तीन बदमाशाें के बिना नम्बर प्लेट अपाचे मोटरसाइकिल से निकलने और लूट का माल बागपत बेचने के लिए जाने की पुलिस काे जानकारी मिली। इस सूचना के आधार पर

पुलिस ने गेट नम्बर 2 ट्रोनिका सिटी के सामने बैरियर लगाकर सघन वाहन चेकिंग प्रारम्भ की गई।

ट्रोनिका सिटी पुलिस के मुताबिक इस बीच एक बिना नंबर प्लेट की काले रंग की बाइक पर सवार तीन युवक पुस्ता लोनी की तरफ से आते

दिखाई दिये। पुलिस ने संदेह के आधार पर उन्हें रोकने का प्रयास किया लेेकिन वे तेजी से बागपत रोड की तरफ भागने लगे। मण्डोला की तरफ से आ रही पुलिस की पीसी 46 मोबाइल एवं पुलिस टीम काे पीछा करते देख बाइक सवार बदमाशों ने जान से मारने की नियत से पुलिस पर फायर किया। जवाबी कार्रवाई तीन बदमाश पकड़े गए। इस मुठभेड़ में दाे बदमाश आमिर एवं रितेश पैर में गोली लगने से घायल हो गये। वहीं तीसरा बदमाश दीपक पाल काे पकड़ लिया गया।

थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस ने बताया कि बदमाशाें के कब्जे से दाे पिस्टल .32 बोर व दाे खोखा कारतूस .32 बोर, दाे जिन्दा कारतूस .32 बोर, एक तमंचा देसी .315 बोर, जिसकी नाल में खोखा कारतूस फंसा हुआ है व एक जिन्दा कारतूस .315 बोर व घटना में प्रयुक्त बिना नम्बर प्लेट की काले रंग अपाचे मोटरसाइकिल बरामद हुई हैं। पूछताछ में बदमाशाें ने बीते दिनाें मनीष ज्वैलर्स की दुकान में साथियों के साथ मिलकर लूट की घटना कारित किए जाने का जुर्म कबूल किया है।

उल्लेखनीय है कि पिछले 24 घंटों के अंदर गाजियाबाद पुलिस कुल सात लुटेरों को गिरफ्तार कर चुकी है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories