Thu, Mar 12, 2026
25 C
Gurgaon

सुहागरात के दिन नवविवाहित साली को ससुराल से ले भागा जीजा

पुलिस ने छापेमारी कर जीजा के घर से दुल्हन को बरामद किया

हमीरपुर, 21 मई (हि.स.)। जिले में एक अनोखा मामला सामने आया है, यहां शादी के तीसरे दिन ही दुल्हन को उसका जीजा ससुराल से अपने साथ ले गया। दूल्हे की मां ने जीजा सहित दो अज्ञात के खिलाफ थाने में तहरीर दी। बुधवार को पुलिस ने दुल्हन को बरामद कर लिया है।

बिंवार क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने तहरीर देकर बताया कि 17 मई को पुत्र की शादी हुई थी। 18 मई को बारात लौटी। 19 मई की रात करीब आठ बजे दुल्हन का जीजा अपने दो अज्ञात साथियों के साथ कार से आया और दुल्हन को जबरदस्ती ले गया। दूल्हे का आरोप है कि दुल्हन करीब पांच लाख रुपये के जेवरात अपने साथ ले गई है।

बिंवार थाना प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार ने बुधवार को बताया कि मोबाइल की लोकेशन के आधार पर दुल्हन को उसके जीजा के गांव से बरामद कर लिया गया है। आरोपित की तलाश की जा रही है।

उधर दुल्हन का कहना है कि ससुराल वाले बारात में स्वागत व दहेज का ताना मार रहे थे। इस वजह से उसने फोन कर जीजा को बुलाया और उनके साथ चली गई थी।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories