Wed, Mar 11, 2026
29 C
Gurgaon

सनकी युवक ने दुकानदार को मारा चाकू, आरोपित हिरासत में

रामगढ़, 21 मई (हि.स.)। रामगढ़ शहर में एक सनकी युवक ने गुरुद्वारा रोड में एक दुकानदार को चाकू मार दी। मंगलवार की रात इस वारदात को अंजाम देने के बाद सनकी युवक विशाल शरण फरार हो गया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस में घायल दुकानदार राहुल कुमार को तत्काल इलाज के लिए रांची रोड स्थित पोलीडॉग अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही आरोपित युवक विशाल शरण और उसके पिता पूनम स्वीट्स होटल के मालिक देवेंद्र शरण को हिरासत में ले लिया।

रामगढ़ थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि दुकानदार राहुल कुमार का इलाज चल रहा है। राहुल ने पुलिस को बताया कि विशाल शरण अपने साथ चाकू लेकर उसकी दुकान के पास पहुंचा था और बहस कर रहा था। इस दौरान उसने कुछ ऐसी बात कही जिससे राहुल को भी गुस्सा आ गया। इस दौरान दोनों के बीच कहा सुनी हुई और विशाल शरण ने चाकू निकालकर उस पर जान लेवा हमला कर दिया। पुलिस ने तत्काल विशाल शरण और उसके पिता देवेंद्र शरण को थाने लाया और पूछताछ कर रही है। बुधवार को इस मामले की प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories