Tue, Mar 10, 2026
31 C
Gurgaon

कोरबा : स्वास्थ्य मंत्री ने किया कटघोरा सीएचसी का औचक निरीक्षण

कोरबा/कटघोरा, 21 मई (हि. स.)। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज बुधवार को कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मरीजों की परेशानियों को नजदीक से देखा और अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

मंत्री जायसवाल ने निर्देश दिए कि गर्मी में भर्ती मरीजों को राहत देने के लिए वार्ड में जल्द से जल्द एयर कंडीशन (AC) लगाया जाए। उन्होंने कहा कि कटघोरा सीएचसी को अब 50 बेड से बढ़ाकर 100 बेड का पूर्ण अस्पताल बनाया जाएगा। इसके लिए बजट में स्वीकृति मिल गई है और प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। वित्तीय स्वीकृति मिलते ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

मंत्री ने जानकारी दी कि जिला अस्पताल की तर्ज पर सभी जरूरी सुविधाएं स्वीकृत की जाएंगी, ताकि कटघोरा सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है और वनांचल व दुर्गम इलाकों में चिकित्सकों व स्टाफ की तैनाती प्राथमिकता पर की जा रही है।

स्थानीय लोगों ने मंत्री के सामने अस्पताल की अव्यवस्थाओं को लेकर अपनी शिकायतें भी रखीं। इस पर मंत्री जायसवाल ने भरोसा दिलाया कि जल्द ही सभी अव्यवस्थाओं से निजात मिलेगी और आने वाले महीनों में कटघोरा सीएचसी एक आदर्श अस्पताल के रूप में विकसित होगा।

निरीक्षण के दौरान मंत्री ने अस्पताल भवन की मरम्मत, साफ-सफाई की व्यवस्था, पेयजल सुविधा और दवाओं की उपलब्धता का भी जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी मरीज को इलाज में कोई दिक्कत नहीं आनी चाहिए।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories