Thu, Mar 5, 2026
30 C
Gurgaon

ऑटो और पिकअप की टक्कर में दो लोगों की मौत, सात गंभीर

कोडरमा, 22 मई (हि.स.)। कोडरमा थाना अंतर्गत लोकाई तालाब के समीप गुरुवार सुबह ऑटो और पिकअप की जोरदार टक्कर में दो लोगों की मौत हो गयी। वहीं सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार तिलैया नरेशनगर से नौ लोग सवार होकर डोमचांच की ओर जा रहे थे। इसी क्रम में लोकाई तालाब के समीप विपरीत दिशा से आ रहे पिकअप से जोरदार टक्कर हो गई। इसमें ऑटो पर सवार चालक सहित नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद कोडरमा थाना पेट्रोलिंग पुलिस के द्वारा घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने एक महिला और एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान नरेशनगर निवासी मुकेश कुमार( 35)और चंदा देवी( 37) के रूप में हुई है। वहीं घायलों की पहचान नरेशनगर झुमरी तिलैया निवासी शिला देवी (28), मीना देवी (35), मन्नू कुमार भुइयां (32), मूंदकी देवी (36), अनीता देवी (35), सुगनी देवी (30) और गुड़ी देवी (32) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जबकि सभी घायलों का इलाज कोडरमा सदर अस्पताल में चल रहा है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories