Tue, Feb 10, 2026
14 C
Gurgaon

मां बनने के बाद अथिया शेट्टी ने बॉलीवुड को अलविदा कहा

मनोरंजन जगत से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बॉलीवुड अभिनेत्री अथिया शेट्टी ने फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कहने का फैसला कर लिया है। इस बात की पुष्टि खुद उनके पिता सुनील शेट्टी ने की है। अथिया के इस फैसले से उनके प्रशंसकों को बड़ा झटका लगा है।

साल 2015 में अथिया ने फिल्म ‘हीरो’ से बॉलीवुड में कदम रखा था और अब महज 32 साल की उम्र में उन्होंने ग्लैमर वर्ल्ड को छोड़ने का निर्णय लिया है। बताया जा रहा है कि हाल ही में मां बनने के बाद अथिया ने पूरी तरह से मातृत्व की जिम्मेदारियों को अपनाने का फैसला किया है और इसी कारण उन्होंने अभिनय से दूरी बनाने का रास्ता चुना है।

अथिया ने हमेशा के लिए बॉलीवुड छोड़ दियासुनील शेट्टी ने अपनी बेटी अथिया शेट्टी के फिल्म इंडस्ट्री से दूर होने के फैसले को लेकर खुल कर बात की है। उन्होंने बताया कि यह निर्णय अथिया ने पूरी तरह अपने मन से लिया है। सुनील ने कहा, “अथिया ने अपनी आखिरी फिल्म के बाद कई प्रस्ताव ठुकरा दिए। एक दिन वह मेरे पास आई और बोली, ‘पापा, मैं अब फिल्मों में काम नहीं करना चाहती और बस, वह चली गई।” उन्होंने आगे कहा, “मैं उसके फैसले का पूरा सम्मान करता हूं। सबसे अच्छी बात यह है कि उसने दूसरों की नहीं बल्कि अपने दिल की सुनी।” इस तरह सुनील शेट्टी ने साफ किया कि अथिया ने फिल्मों दुनिया से दूरी बनाने का फैसला सोच-समझकर लिया है।

अथिया का करियर

अथिया शेट्टी ने जनवरी 2023 में भारतीय क्रिकेटर के.एल. राहुल से शादी रचाई थी। मार्च 2025 में दोनों एक प्यारी-सी बेटी के माता-पिता बने, जिसका नाम उन्होंने ‘इवारा’ रखा है। सुनील शेट्टी ने एक मां के रूप में अथिया की भूमिका की सराहना करते हुए कहा, “आज वह अपने जीवन की सबसे खूबसूरत भूमिका निभा रही है, मातृत्व। वह इस नई यात्रा को पूरी तरह जी रही है और हर पल का आनंद ले रही है।” हालांकि अथिया के एक्टिंग करियर को अलविदा कहने का फैसला उनके प्रशंसकों के लिए चौंकाने वाला रहा, लेकिन कई लोग उनके इस फैसले की तारीफ भी कर रहे हैं और उनके नए जीवन को शुभकामनाएं दे रहे हैं।

अथिया ने 2015 में फिल्म ‘हीरो’ से अपने करियर की शुरुआत की और उसके बाद दो फिल्मों ‘मुबारकां’ (2017) और ‘मोतीचूर चकनाचूर’ (2019) में काम किया। हालाँकि, इन फिल्मों को अपेक्षित सफलता नहीं मिली। फिर भी लोगों ने अथिया के प्रदर्शन की प्रशंसा की।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories