Wed, Mar 4, 2026
24 C
Gurgaon

टाटा स्टील के सीनियर ऑफिसर, पत्नी और दो बेटियों का फंदे से लटका मिला शव

सरायकेला, 24 मई (हि.स.)। जिले के आदित्यपुर थाना अंतर्गत गम्हरिया के चित्रगुप्त नगर में एक ही परिवार के चार सदस्यों की फंदे से लटका शव बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।मृतक कृष्ण कुमार टाटा स्टील गम्हरिया में सीनियर ऑफिसर के पद पर कार्यरत थे। घटना के संबंध में जानकारी मिली है कि बीते गुरुवार की शाम तक पूरे परिवार को देखा गया था। उसके बाद कोई भी परिवार के अन्य सदस्यों को रात में नहीं देखा। दिनभर उनका घर बन्द पाया गया। शुक्रवार की देर रात घर से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने इसकी सूचना आदित्यपुर थाना को दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची। पुलिस ने घर के दरवाजे को अंदर से बंद पाया। घर का दरवाजा तोड़ने पर सभी सदस्यों को फंदे से झूलते हुए पाया। पुलिस ने फंदे से शव की उतार कर अपने कब्जे में कर लिया है।

मृतकों में कृष्ण कुमार( 40) के अलावा पत्नी डोली देवी(35) बड़ी बेटी पूजा(13) छोटी बेटी मंईयां(7) शामिल हैं। आदित्यपुर पुलिस ने घटना की जानकारी होने के बाद मृतक के सभी शवों को कब्जे में लेकर आगे कार्रवाईमें जुट गई है। घटना की जानकारी मिलने पर गम्हरिया बीडीओ अभय द्विवेदी , सीओ कुमार अरविंद वेदिया भी मौके पर पहुंचे। इधर जांच के क्रम में पुलिस को पता चला है कि मृतक कृष्ण कुमार कैंसर से पीड़ित थे । इस वजह से पूरा परिवार डिप्रेशन में चल रहा था। इस वजह से परिवार सहित खुदकुशी कर ली है।चार दिन पहले ही कृष्ण कुमार मुंबई से इलाज करा कराकर लौटे थे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच पड़ताल कर रही है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories