Thu, Mar 5, 2026
22 C
Gurgaon

जानुष कुसोचिंस्की मेमोरियल 2025: दूसरे स्थान पर रहे नीरज चोपड़ा, 22वीं बार टॉप-2 में खत्म किया मुकाबला

नई दिल्ली, 24 मई (हि.स.)। पोलैंड में शुक्रवार को हुए जानुष कुसोचिंस्की मेमोरियल 2025 जैवलिन थ्रो इवेंट में भारत के स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा ने दमदार वापसी करते हुए आखिरी प्रयास में 84.14 मीटर का थ्रो फेंककर दूसरा स्थान हासिल किया।

इस प्रतियोगिता में जर्मनी के जूलियन वेबर ने 86.12 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ पहला स्थान हासिल किया, जो उन्होंने दूसरे राउंड में फेंका। वहीं, ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स 83.24 मीटर के थ्रो के साथ तीसरे नंबर पर रहे। नीरज ने अपने आखिरी प्रयास में बाज़ी मारते हुए पीटर्स को पीछे धकेला।

ओलंपिक चैंपियन नीरज की शुरुआत इस बार फीकी रही। उन्होंने पहला प्रयास फाउल किया, जबकि दूसरे राउंड में 81.28 मीटर का थ्रो फेंका। तीसरे और चौथे प्रयास में भी वे फाउल कर बैठे। हालांकि, पांचवें राउंड में उन्होंने खुद को बेहतर करते हुए 81.80 मीटर तक पहुंचे और आखिरी प्रयास में 84.14 मीटर की दूरी तय कर टॉप-2 में अपनी जगह सुनिश्चित की।

नीरज चोपड़ा के लिए यह लगातार 22वां इवेंट रहा, जिसमें उन्होंने टॉप-2 में जगह बनाई है। आखिरी बार वे 26 जून 2021 को फिनलैंड में हुए कूओर्ताने गेम्स में टॉप-2 से बाहर रहे थे।

नीरज चोपड़ा अब 24 जून को चेक गणराज्य में होने वाले ओस्ट्रावा गोल्डन स्पाइक मीट में हिस्सा लेंगे, जहां वे एक बार फिर पोडियम फिनिश की कोशिश करेंगे।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories