लेफ्टिनेंट शशांक तिवारी का पार्थिव शरीर उसके आवास गद्दोपुर मझवा पहुंचा

0
233

अयोध्या, 24 मई (हि.स.)। अयोध्या के लाल लेफ्टिनेंट शशांक तिवारी का पार्थिव शरीर उसके आवास गद्दोपुर मझवा शनिवार को पहुंचा। सेना के अधिकारी मिलिट्री हॉस्पिटल से पार्थिव शरीर लेकर उसके घर पहुंचे। गमगीन माहौल में घर पर श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा रहा। जिले के जनप्रतिनिधियों के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय जनता भी शशांक तिवारी के गद्दोपुर आवास पहुंची और श्रद्धांजलि दी।

थोड़ी ही देर में सेना के जवान पार्थिव शरीर को लेकर जमथरा घाट पहुंचेंगे। जहां शहीद लेफ्टिनेंट शशांक तिवारी का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा। इस अवसर पर जिले के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही सहित जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुण्डे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव ग्रोवर , डोगरा रेजीमेंट सेंटर उच्चाधिकारियों सहित विधायक वेद प्रकाश गुप्ता , विधायक रामचंद्र यादव, विधायक अमित सिंह चौहान , नगर निगम महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, पूर्व सांसद लल्लू सिंह ,पूर्व मंत्री पवन पांडे ,प्रथम मेयर ऋषिकेश उपाध्याय, भाजपा महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, पूर्व अध्यक्ष अभिषेक मिश्र आदि लोगों ने शहीद शशांक तिवारी को श्रद्धांजलि दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here