बकरी चोरी के शक में दो युवकों की पिटाई, एक गंभीर

0
237

पूर्वी सिंहभूम, 24 मई (हि.स.)। बागबेड़ा थाना क्षेत्र के हरहरगुटु में शुक्रवार रात भीड़ ने बकरी चोरी के संदेह में दो युवकों को बेरहमी से पीट दिया। समय पर पहुंची पुलिस ने दोनों को बचाकर अस्पताल में भर्ती कराया।

घटना हरहरगुटु पेट्रोल पंप के पास की है, जहां बकरी चोरी के आरोप में भीड़ ने सन्नी यादव (कीताडीह निवासी) और चंदन मिश्रा (हरहरगुटु निवासी) की लाठी और रॉड से जमकर पिटाई कर दी। चंदन मिश्रा के अनुसार, वह अपने दोस्त सन्नी के साथ टेंपो में महुलडीह गया था और लौटते समय सिगरेट खरीदने के लिए रुके थे। इसी दौरान एक युवक से कहासुनी हो गई, जिसके बाद दोनों वहां से निकल गए। कुछ देर में 8–10 गाड़ियों में सवार युवकों ने उनका पीछा किया।

हरहरगुटु मोड़ के पास टेंपो पलट गया, जिसके बाद पीछा कर रहे युवकों ने दोनों को पकड़ लिया और बकरी चोरी का आरोप लगाकर पिटाई शुरू कर दी। चंदन ने बताया कि वे बेगुनाह थे, फिर भी हमला हुआ। बागबेड़ा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को बचाया और खासमहल अस्पताल पहुंचाया, जहां सन्नी की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here