कार ने मोटरसाइकिल सवार पति-पत्नी काे मारी टक्कर, चालक गंभीर

0
210

गरियाबंद 24 मई (हि.स.)। गरियाबंद जिले में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां तौरंगा में एक तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल सवार पति -पत्नी को टक्कर मार दी। हादसे में मोटरसाइकिल चालक पति बुरी तरह घायल हो गया। वहीं पत्नी काे मामूली चाेटें आई है। स्थानीय लोगों ने प्राइवेट वाहन से बुजुर्ग दंपत्ति को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।

स्थानीय लाेगाें से प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार काे मोटरसाइकिल पर सवार बुजुर्ग दंपत्ति देवभोग से मैनपुर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। हादसे में बाइक चालक के सिर, हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। वहीं उसकी पत्नी को भी मामूली चोटें आई हैं। फिलहाल बाइक चालक की स्थिति गंभीर बनी हुई है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here