Tue, Mar 10, 2026
21 C
Gurgaon

‘सन ऑफ सरदार’ फेम एक्टर मुकुल देव का 54 साल की उम्र में निधन

मुंबई, 24 मई (हि.स.)। जाने-माने फिल्म अभिनेता मुकुल देव का निधन हो गया। दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज के दौरान 54 वर्षीय अभिनेता ने अंतिम सांस ली। कुछ दिनों से उनका आईसीयू में इलाज चल रहा था। बताया जा रहा है कि मुकुल देव का शुक्रवार देर रात निधन हो गया।

अभिनेत्री दीपशिखा नागपाल ने सोशल मीडिया पर मुकुल देव के निधन की पुष्टि की है। अभिनेता मुकुल देव पिछले कुछ दिनों से बीमार थे और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके निधन की खबर सुनकर प्रशंसक अपनी संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।

मुकुल देव के निधन से फिल्म इंडस्ट्री को झटका लगा है। मुकुल देव ने 1990 के दशक में टेलीविजन धारावाहिक ‘मुमकिन’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। उन्होंने अपने सशक्त अभिनय से दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा। वह कई धारावाहिकों और वेब सीरीज में भी नजर आए। दर्शकों को उनके द्वारा पर्दे पर निभाए गए कई किरदार बेहद पसंद आए। उन्होंने ‘दस्तक’, ‘यमला पगला दीवाना’, ‘आर… राजकुमार’, ‘जय हो’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। मुकुल देव का जन्म नई दिल्ली में एक पंजाबी परिवार में हुआ था, जो मूल रूप से जालंधर के पास एक गाँव से थे। उनके पिता हरिदेव सहायक पुलिस आयुक्त थे।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories