ईस्टर्न पेरिफेरल सड़क हादसे में कैंटर चालक की मौत, दो घायल

0
290

बागपत, 24 मई (हि.स.)। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार की रात काे रटौल अंडरपास के पास सड़क हादसे में एक कैंटर चालक की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हाे गये। घायलाें काे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के मुताबिक, अयोध्या निवासी देवेंद्र नोएडा से फल-सब्ज़ी उतारकर खाली कैंटर लेकर राई जा रहा था। जैसे ही वह बीती रात 11 बजे ईस्टर्न पेरिफेरल पर रटौल अंडरपास के पास देवेंद्र सड़क किनारे कैंटर खड़ा कर पीछे टायर में हवा चेक करने के लिए नीचे उतरा, उसी समय तेज रफ्तार ट्रक ने कैंटर में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कैंटर चालक देवेंद्र की मौत हो गई।

वहीं हादसे में कैंटर सवार हेल्पर मनोज और ट्रक चालक सत्यवान पुत्र तारा चंद निवासी हरियाणा घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को हादसे की जानकारी दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here