Thu, Mar 12, 2026
25 C
Gurgaon

पाकिस्तान के कुर्रम में हिंसा पर दो आतंकवादी गिरफ्तार

इस्लामाबाद, 06 जनवरी (हि.स.)। पाकिस्तान के सर्वाधिक अशांत प्रांत खैबर पख्तूनख्वा के कुर्रम में संघर्ष विराम तोड़ते हुए हिंसा करने वाले सशस्त्र हमलावरों में से दो को गिरफ्तार कर लिया गया। यह दोनों आतंकवादी है। प्रांतीय सरकार ने कल कहा था कि हमलावरों में से पांच की पहचान कर ली गई है। इस हिंसा में कुर्रम के उपायुक्त जावेदुल्ला महसूद गोली लगने से घायल हो गए थे।

एआरवाई न्यूज के अनुसार, पुलिस अधिकारियों ने कहा कि दोनों आतंकियों को कुर्रम में तलाशी अभियान के दौरान पकड़ा गया। इससे पहले खैबर पख्तूनख्वा के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने कुर्रम जिले में दो महीने की अवधि के लिए धारा 144 लागू करने की अधिसूचना जारी की। क्षेत्र में शांति समझौते को बाधित करने के आतंकवादियों के प्रयासों पर चिंताओं के बीच यह निर्णय लिया गया।

प्रांतीय सरकार ने उपायुक्त पर हमले के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का फैसला किया है। सरकार ने इसे जिले में प्रतिद्वंद्वी जनजातियों के बीच हाल ही में हस्ताक्षरित शांति समझौते का उल्लंघन करार दिया है। मुख्यमंत्री अली अमीन गंडापुर ने कहा कि हमलावरों को बख्शा नहीं जाएगा। इस हिंसा में उपायुक्त के अलावा छह अन्य घायल हुए हैं। अशांत क्षेत्र में शांति बहाल करने के प्रयासों में अहम भूमिका निभाने वाले घायल उपायुक्त की हालत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories