Wed, Mar 11, 2026
34 C
Gurgaon

मुठभेड़ में इटावा का बदमाश गिरफ्तार, गोली लगी

फिरोजाबाद, 25 मई (हि.स.)। थाना सिरसागंज पुलिस टीम ने शनिवार की देर रात्रि मुठभेड़ में इटावा के एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। गोली लगने से घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया है।

अपर पुलिस अधीक्षक देहात त्रिगुन बिसेन ने बताया कि थाना सिरसागंज क्षेत्र अन्तर्गत 7 मई को कुछ बदमाशों ने चोरी करने के उद्देश्य से घर में घुसने का प्रयास किया था। विरोध करने पर बदमाशों ने गृहस्वामी पर हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया था। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। जबकि घटना का मुख्य आरोपी फरार था। जिसकी पुलिस को तलाश थी।

उन्होंने बताया कि थाना सिरसागंज प्रभारी वैभव कुमार मिश्रा शनिवार देर रात पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे तभी उन्हें सूचना मिली कि 7 मई की घटना का वांछित मुख्य अभियुक्त आशुतोष किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में थाना क्षेत्र में घूम रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने सूरजपुर दुगमई नहर के पास चैकिंग शुरू कर दी। इसी दौरान मोटर साइकिल पर सवार एक संदिग्ध दिखाई दिया। पुलिस टीम ने रोका तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्यवाही में संदिग्ध व्यक्ति के पैर में गोली लग गई। जिससे वह घायल हो गया। घायल व्यक्ति की पहचान आशुतोष पुत्र उमेशचन्द्र निवासी कुअरा थाना भरथना जनपद इटावा रुप में हुई है। जिसके कब्जे से 01 चोरी की मोटरसाइकिल, 01 अवैध तमंचा 315 बोर, 01 जिंदा कारतूस एवं 01 खोखा कारतूस, 01 सरिया, 2250 रुपये बरामद हुए है। एएसपी ने बताया कि घायल अभियुक्त को पुलिस अभिरक्षा में उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories