Sat, Feb 28, 2026
21 C
Gurgaon

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ने जांच एजेंसी के खिलाफ खोला मोर्चा

सियोल, 06 जनवरी (हि.स.)। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक येओल ने भ्रष्टाचार जांच कार्यालय की हिरासत से बचने के लिए कानूनी मोर्चा खोल दिया। येओल के वकीलों ने सोमवार को महाभियोगाधीन राष्ट्रपति को हिरासत में लेने के वारंट को निष्पादित करने के पिछले सप्ताह के प्रयास पर राज्य भ्रष्टाचार विरोधी एजेंसी के प्रमुख और 10 अन्य लोगों के खिलाफ अभियोजन पक्ष में शिकायत दर्ज कराई है। वकील युन गैप-ग्यून ने यह जानकारी दी।

द कोरिया टाइम्स समाचार पत्र के अनुसार, उच्च अधिकारियों के भ्रष्टाचार जांच कार्यालय (सीआईओ) ने शुक्रवार को यून के हिरासत वारंट पर तामील करने की कोशिश की। राष्ट्रपति आवास पर सुरक्षा कर्मचारियों के साथ एक घंटे तक टकराव हुआ। अब येओल के वकीलों ने सीआईओ प्रमुख ओह डोंग-वून और अन्य के खिलाफ सियोल सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट अभियोजक कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में दावा किया गया कि सीआईओ ने राष्ट्रपति को हिरासत में लेने और उसके आवास की तलाशी लेने के लिए अवैध रूप से वारंट निष्पादित किया। वकीलों ने तर्क दिया कि सीआईओ के पास इस प्रयास के लिए पुलिस अधिकारियों को जुटाने का कोई अधिकार नहीं था। टीम ने कार्यवाहक राष्ट्रीय पुलिस एजेंसी के आयुक्त-जनरल ली हो-यंग और कार्यवाहक रक्षामंत्री किम सियोन-हो के खिलाफ भी शिकायतें दर्ज कराई हैं।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories