Wed, Mar 11, 2026
22 C
Gurgaon

अहिल्याबाई के सिद्धांतों काे जीवन में आत्मसात करें: शिशौदिया

-भाजपा के लोकमाता अहिल्याबाई होलकर कीर्ति शताब्दी स्मृति अभियान सम्पन्न

गाजियाबाद, 26 मई (हि.स.)। लोकमाता अहिल्याबाई होलकर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के अंतर्गत गाज़ियाबाद महानगर भाजपा द्वारा आयोजित भव्य प्रदर्शनी का समापन समारोह अत्यंत भक्ति मय गीत संगीत के वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सिसोदिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए । अपने संबोधन में श्री शिशोदिया ने लोकमाता अहिल्याबाई के जीवन की प्रमुख घटनाओं, उनके सामाजिक दृष्टिकोण और न्यायपूर्ण शासन व्यवस्था का उल्लेख करते हुए सभी से उनके चलने का आह्वान किया।

शिशोदिया ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए कहा, “यह आयोजन लोकमाता वीरांगना अहिल्याबाई होलकर की गौरवगाथा को जन-जन तक पहुँचाने की दिशा में एक सशक्त प्रयास है।

इस अवसर पर अपने विचार रखते हुए भाजपा गाज़ियाबाद महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने कहा, “लोकमाता अहिल्याबाई होलकर का जीवन भारतीय संस्कृति की प्रेरणास्रोत धरोहर है। उनके न्याय, धर्म और सेवा के सिद्धांत आज भी हमारे लिए मार्गदर्शक हैं। उन्होंने बताया गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर 24 घंटे चली प्रदर्शनी में लगभग 2 लाख लोगों ने प्रदर्शनी के माध्यम से लोकमाता पुंड्या श्लोक अहिल्याबाई होलकर के जीवन वृत्त को जाना और उनके जीवन दर्शन से प्रेरणा लेने का काम किया।

महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल के नेतृत्व में लगाई गई इस विशेष प्रदर्शनी में अहिल्याबाई होलकर के जीवन, संघर्ष, न्यायप्रियता, तथा लोकसेवा के अद्वितीय आदर्शों को प्रभावी रूप से प्रस्तुत किया गया। महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल व उनकी पूरी टीम ने इसे आमजन की पहुँच में लाकर अद्वितीय कार्य किया है, इसके लिए वे प्रशंसा के पात्र हैं।

क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र शिशोदिया ने अभियान के संयोजक बॉबी त्यागी, गुंजन शर्मा, विनोद कसाना, गौरव चोपड़ा, नवनीत मित्तल, पूनम कौशिक एवं मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी सहित प्रदर्शनी के आयोजन में लगे कार्यकर्ताओं के समर्पित प्रयासों की सराहना की।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories