Tue, Mar 10, 2026
25 C
Gurgaon

जौनपुर में पिता और दो पुत्रों की हत्या, पूर्व बसपा जिलाध्यक्ष पर लगा आरोप

जौनपुर, 26 मई (हि.स.)। जफराबाद थाना क्षेत्र के नेवाडा गांव स्थित कचगांव अंडरपास के पास उस समय हड़कंप मच गया जब बीती रविवार रात बदमाशों ने एक पिता व उसके दो पुत्रों को मौत के घाट उतार दिया। सोमवार सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम भिजवाया। तीहरे हत्याकाण्ड से नाराज परिजनों व रिश्तेदारों ने पुलिस के सामने जमकर बवाल काटा। हाइवे जाम करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस अधिकारियों ने उन्हें समझा बुझाकर शांत कराया।

महमदपुर कांध इमलो निवासी लालजी जल निगम विभाग में ठेकेदारी करते थे। जफराबाद के नेवादा कचगांव अण्डर बाईपास पर इंजीनियरिंग व इलेक्ट्रिकल्स के नाम से उनकी दुकान है। लालजी रविवार को जौनपुर से अपना काम निपटाने के बाद घर न जाकर दुकान पर चले आये। बेटे यादवीर (35) और गुड्डू (25) के साथ काम खत्म करने के बाद वह रात में दुकान पर ही बच्चाें के साथ साे गये।

सोमवार सुबह लालजी व उनके दोनों बेटों यादवीर व गुड्डू की क्षत-विक्षत लाश मिलने पर क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बदमाशों ने पिता व दोनों पुत्रों की हत्या करने के बाद दुकान में लगे सीसीटीवी के डीवीआर को उखाड़ ले गये, ताकि उनकी पहचान न हो सके। घटना की सूचना पाकर मौके पर सीओ सिटी देवेश सिंह, थानाध्यक्ष लाइन बाजार सतीश सिंह, थानाध्यक्ष जफराबाद जय प्रकाश यादव पहुंचे।

पुलिस ने फारेंसिक टीम के साथ घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना पर पहुंचे परिजनों व रिश्तेदारों ने हंगामा शुरू कर दिया। हाइवे जाम करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस अधिकारियों ने उन्हें समझाकर शांत कराया। शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए भारी पुलिस फोर्स लगा दी गई। परिजनों ने हत्या का आरोप पूर्व बसपा जिलाध्यक्ष पलटू राम नागर पर लगाते हुए बताया कि 15 वर्ष पहले किसी बात को लेकर उनका विवाद हुआ था। उसने धमकाया था कि इसका बदला लेकर रहूंगा। आरोप है कि उसी ने ही सभी को मारा है।

पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि अज्ञात बदमाशों ने पिता और दो बेटों की हत्या की है। घटना बेहद गंभीर है और हत्यारों को पकड़ने के लिए चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। शीघ्र ही आरोपित पकड़े जाएंगे।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories