Sat, Mar 7, 2026
33 C
Gurgaon

डंपर चालक को जेसीबी से उल्टा लटका कर पीटने वाले तेजपाल सिंह के आवास पर चला बुलडोजर

तेजपाल सिंह ने फार्म हाउस पर बिना अनुमति, अवैध कब्जा कर के निर्माण किया था

अजमेर, 26 मई(हि.स)। अजमेर संभाग के ब्यावर जिले के रायपुर थाना क्षेत्र के गुड़िया गांव में डंपर चालक को जेसीबी से उल्टा लटका कर पीटने वाले आरोपित तेजपाल सिंह के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। घटना के बाद जहां तेजपाल को गिरफ्तार कर उसकी परेड निकाली गई, वहीं अब उसके फार्म हाउस पर बने अवैध कमरों को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया गया है।

पुलिस उप अधीक्षक सत्येंद्र सिंह नेगी के अनुसार प्रशासन ने हिस्ट्रीशीटर के गुडिय़ा गांव के फार्म हाउस पर बने अवैध निर्माण को जेसीबी से धराशायी कर दिया। यह कार्रवाई 26 मई को सुबह की गई। तेजपाल सिंह पर युवक याकूब काठात को जेसीबी पर उल्टा लटका कर बुरी तरह पीटने का आरोप है। हिस्ट्रीशीटर के मकान पर युवक याकूब काठात की पिटाई के मामले को भी प्रशासन और पुलिस ने गंभीरता से लिया और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए तेजपाल सिंह के मकान के पर भी बुलडोजर चलाया। इससे पहले 25 मई को तेजपाल सिंह को गिरफ्तार किया और बाजार में जुलूस निकाला गया। ब्यावर के लोगों ने देखा कि जो तेजपाल याकूब काठात को बेरहमी से पीट रहा था, उसी तेजपाल सिंह को सड़क पर चलने में कठिनाई हो रही थी। प्रशासन और पुलिस ने यह संदेश दिया है कि यदि कोई दबंग व्यक्ति कानून को अपने हाथ में लेगा तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मालूम हो कि डीजल चोरी के शक में तेजपाल सिंह ने युवक याकूब की बेरहमी से पिटाई की थी। 7 अप्रैल की इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर 24 मई को वायरल हुआ। वीडियो के वायरल होने के बाद ही घटना की जानकारी का पता चला। जिस अमानवीयता के साथ याकूब को पीटा गया उसका वीडियो राष्ट्रीय न्यूज चैनलों पर प्रसारण हुआ। सरकार पर जो दबाव बना उसी का नतीजा रहा कि ब्यावर प्रशासन को हिस्ट्रीशीटर तेजपाल सिंह का जुलूस निकालना पड़ा और अगले दिन मकान पर बुलडोजर भी चलाया गया।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories