Tue, Mar 10, 2026
23 C
Gurgaon

लखनऊ सुपरजाइंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबले का टिकट रेट हुआ तीन गुना

लखनऊ, 27 मई(हि.स.)। लखनऊ के अटल बिहारी बाजपेयी ​क्रिकेट स्टेडियम में मंगलवार को होने जा रहे आईपीएल मुकाबले में लखनऊ सुपरजाइंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के क्रिकेट मैच का टिकट रेट सुबह आठ बजे तक बढ़ते बढ़ते तीन गुना हो गया। बुक माई शो के माध्यम से सात सौ रूपये में बिक रहा टिकट मुकाबले वाले दिन सुबह के वक्त दो हजार रूपये का बिक रहा है।

आईपीएल मैच का टिकट खरीदने वाले आशीष, सच्चिदानंद और उनके परिजन ने बताया कि दाे दिन पहले उन्हें सात सौ रूपये प्रति व्यक्ति टिकट मिल रहा था। तब उन लोगों ने टिकट नहीं खरीदा लेकिन मंगलवार को मैच के दिन सुबह के वक्त उन्होंने टिकट खरीदने के लिए वेबसाइट खोली तो टिकट का रेट तीन गुना हो चुका था। फिलहाल उन्होंने दो हजार के रेट से पांच टिकट खरीदी है।

वहीं लखनऊ विश्वविद्यालय में टिकट खरीद चुके कुछ छात्रों द्वारा ​आईपीएल मैच के टिकट के कालाबाजारी की शिकायत भी सामने आयी। जिसमें उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने लखनऊ पुलिस से शिकायत की है। फिलहाल छात्रों से जुड़े मामले में आपसी लेनदेन में टिकट को पच्चीस सौ रूपये के बेचने की बात सामने आ रही है। छात्रों के बीच आज के मैच में क्रिकेट स्टॉर विराट कोहली को देखने की होड़ मची हुई है। इसके लिए टिकट काे लेकर कालाबाजारी जैसा माहाैल है।

उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी मोहम्मद फहीम के अनुसार लखनऊ सुपरजाइंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के क्रिकेट मैच को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह है। जिसका फायदा उठाने की कोशिश कुछ लोग कर सकते है, जिसे देखते हुए लखनऊ पुलिस को सतर्कता बरतने और संदिग्ध व्यक्ति से पूछताछ करने को लेकर कहा गया है। विश्वविद्यालय के छात्रों के मामले में भी पुलिस अधिकारियों से जांच कराने और ठोस कार्रवाई के लिए कहा गया है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories