Tue, Mar 10, 2026
23 C
Gurgaon

कानपुर: दो बसों की टक्कर में 26 यात्री घायल, हैलट अस्पताल रेफर

कानपुर, 27 मई (हि.स.)। अरौल थाना क्षेत्र स्थित आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर आज सुबह दो बसों में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में 25 से 30 यात्री घायल हो गए। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। हादसे के बाद यात्रियों में चीख पुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस के जरिए सीएचसी बिल्हौर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद 26 घायलों को हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया। क्रेन की मदद से दोनों क्षतिग्रस्त बसों का मलबा हटवाकर यातायात बहाल कराया गया।

यह सड़क हादसा उस वक्त हुआ जब दिल्ली के कश्मीरी गेट से गोंडा जा रही स्लीपर बस जो अभी अरौल स्थित आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पहुंची थी कि तभी पीछे से आ रही एक बस ने आगे चल रही बस में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के वक्त सभी यात्री सो रहे थे। जब तक यात्री कुछ समझ पाते तब तक बस पलट गई और चारों तरफ चीख-पुकार मच गया। हादसे के बाद हाईवे पर करीब दाे किलोमीटर लंबा जाम लग गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंसाें की सहायता से सभी घायलों को सीएचसी बिल्हौर में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद 26 घायलों को हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया। इन घायलों में बड़ी संख्या में बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं।

एसीपी बिल्हौर अमरनाथ पांडेय ने बताया कि हादसा सुबह के समय हुआ था। ऐसा बताया जा रहा है कि पीछे चल रहे ड्राइवर को झपकी आने की वजह से यह हादसा हुआ है। घटना के बाद ड्राइवर बस छोड़कर फरार हो गया। सभी घायलों को हैलट अस्पताल रेफर कर क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन की सहायता से हटवा कर यातायात बहाल करवाया गया है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories