राजगढ़ः दो बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत, एक घायल

0
211

राजगढ़,27 मई (हि.स.)। खिलचीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम भूमरिया रोड पर तेज रफ्तार बाइक ने सामने से एक अन्य बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार 55 वर्षीय व्यक्ति सहित एक अन्य गंभीर रुप से घायल हो गया, जिनमें एक ने अस्पताल ले जाने के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और बाइक चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार बीती रात ग्राम भूमरिया रोड पर दो बाइकें आमने-सामने से भिड़ गई। हादसे में एक बाइक पर सवार कमल माली(55) निवासी तारागंज सारंगपुर और करण सिंह गंभीर रुप से घायल हो गए, जिन्हें एम्बुलेंस वाहन की मदद से खिलचीपुर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां हालत बिगड़ने पर कमल माली को झालावाड़ रेफर किया, जिसने रास्ते में दम तोड़ दिया। बताया गया है कि कमल माली अपने बेटे सुनील सहित अन्य मजदूरों के साथ प्याज भरने के लिए बारोल गांव के समीप गए थे, जब वे लौट रहे थे तभी भूमरिया रोड़ पर मांगीलाल भील ने तेज गति से बाइक चलाते हुए उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में कमल माली दूर जाकर गिरे जिससे गंभीर चोटेें लगी। पुलिस ने बाइक चालक मांगीलाल के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार किया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here