Wed, Mar 11, 2026
23 C
Gurgaon

मशाल प्रतियोगिता में मध्य विद्यालय खरामा के बच्चों का बोलबाला

भागलपुर, 27 मई (हि.स.)। जिले के संकुल संसाधन केंद्र उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय सोनूडीह गोराडीह में बिहार सरकार द्वारा आयोजित संकुल स्तरीय मशाल प्रतियोगिता में मध्य विद्यालय खरामा के बच्चों का बोलबाला रहा। इस प्रतियोगिता में दौड़, साइकिल रेस, थ्रो बॉल, कबड्डी आदि प्रतियोगिताएं हुई। जिसमें मध्य विद्यालय खरामा के 11 बच्चों ने सफलता हासिल की, जिसमें पांच बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि 6 बच्चों ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

600 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में गायत्री कुमारी प्रथम, 800 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में अंशु प्रिया प्रथम, 800 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में केशव कुमार प्रथम और साइकिल रेस में निक्की कुमारी प्रथम स्थान पर रही, जबकि थ्रो बॉल प्रतियोगिता में रूपा कुमारी को द्वितीय, 600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में रवीश कुमार को द्वितीय, साइकिल रेस में मोनू कुमार को द्वितीय, थ्रो बॉल में आदर्श कुमार को द्वितीय और साइकिल रेस में शबनम कुमारी को द्वितीय स्थान हासिल हुआ। कबड्डी में भी मध्य विद्यालय खराम की टीम दूसरे नंबर पर रही।

सभी विजयी प्रतिभागियों को बुधवार को संकुल संसाधन केंद्र में मेडल और प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर उच्च माध्यमिक विद्यालय सोनूडीह के प्रधानाध्यापक पंकज कुमार विद्यार्थी, मध्य विद्यालय सतजोरी के प्रधानाध्यापक चंद्रभानु सिंह, मध्य विद्यालय खरामा के प्रधानाध्यापक उमाशंकर कुमार, शिक्षक अर्जून कुमार गुप्ता, सर्वेंद्र कुमार, देवाशिष कुमार सहित कई शिक्षक और ग्रामीण मौजूद थे।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories