Fri, Mar 13, 2026
32 C
Gurgaon

बाडी इलाके में गोली मारकर युवक की हत्या

धौलपुर, 27 मई (हि.स.)। पूर्वी राजस्थान के धौलपुर जिले के बाड़ी सदर थाना इलाके के गांव छावरीपुरा में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सोमवार देर शाम हुई इस वारदात में मारा गया युवक मध्य प्रदेश के भिंड जिले का रहने वाला था तथा अपनी मौसी की ससुराल आया था। हत्या की वारदात के बाद में मौसी तथा उसके परिजन फरार बताए गए हैं। इस संबंध में मौसी के ससुर तथा अन्य के विरुद्व हत्या का मामला दर्ज कराया गया है।

बाड़ी सीओ महेंद्र सिंह ने बताया कि मध्य प्रदेश के भिंड जिले के गुलियापुर गांव निवासी करीब 20 वर्षीय युवक अरुण गुर्जर पुत्र जसवंत सिंह कुछ दिन पूर्व अपनी मौसी रीना की ससुराल बाडी सदर थाना इलाके के गांव छावरी का पुरा आया था। सोमवार देर शाम अरुण की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मौके पर पंहुची पुलिस को अरुण का शव मौसी के घर में मिला तथा वारदात के बाद में मृतक की मौसी रीना तथा मौसा रामदीन सहित अन्य परिजन फरार हो गए हैंं। उधर,बाडी सदर थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि इस संबंध में मृतक अरुण के पिता जसवंत सिंह की ओर से बाडी सदर थाने में मौसी रीना के ससुर परिमल सिंह सहित करीब आधा दर्जन लोगों के विरुद्व हत्या का मामला दर्ज कराया है। पुलिस की टीम गठित कर संभावित ठिकानों पर दबिश देकर आरोपियों की तलाश की जा रही है। उधर, पुलिस ने बाडी के सरकारी अस्पताल में मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories